सुरों और खेल का अनोखा मेल,हेमा सरदेसाई ने भरी ऊर्जा
- entertainmentthund
- Sep 9
- 1 min read
September 9, 2025
मुंबई की सरजमीं ने कल रात एक ऐसी शाम देखी, जिसने खेल और संस्कृति दोनों को एक साथ जोड़ दिया। स्थानीय फुटबॉल क्लब के मैदान पर अनुभवी खिलाड़ियों के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला खेल-प्रेमियों के उत्साह का केंद्र रहा। इस आयोजन को जीवंत बनाने की पहल की आयोजक कार्तिक शेट्टी ने, जिनका लक्ष्य है जमीनी स्तर पर फुटबॉल जैसे खेलों को नई पहचान दिलाना।
लेकिन असली जादू तब बिखरा, जब बॉलीवुड की मशहूर सुरनारी और गीतकार हेमा सरदेसाई ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को अनोखी ऊँचाई दे दी। मंच पर उन्होंने अपने यादगार गीतों से सजी छोटी-सी प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को जैसे संगीत के सागर में डुबो दिया। खिलाड़ियों का उत्साह उनके गीतों की लय से दोगुना हो उठा और मैदान तालियों व सुरों की गूंज से भर गया।







Comments